पीएम मोदी 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु दौरे पर, प्राकृतिक खेती सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे वे आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी स्थित भगवान श्री सत्य साईं बाबा के धाम और महासमाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

पीएम मोदी स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी करेंगे 

इसके पश्चात लगभग 10:30 बजे वह सत्य साईं बाबा के शताब्दी उत्सव में शामिल होंगे, जहां प्रधानमंत्री उनके जीवन और शिक्षाओं पर आधारित स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का सेट जारी करेंगे। 

9 करोड़ किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ की 21वीं पीएम-किसान किस्त जारी करेंगे

इस कार्यक्रम में वे सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, आंध्र प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री कल दोपहर तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचेंगे, जहां करीब 1:30 बजे ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के 9 करोड़ किसानों को समर्थन देने के लिए पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे, जिसकी राशि 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। 

19 से 21 नवंबर तक चलेगा दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन

19 से 21 नवंबर तक चलने वाला दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन तमिलनाडु नेचुरल फार्मिंग स्टेकहोल्डर्स फोरम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य सतत, पर्यावरण अनुकूल और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जैविक इनपुट, स्थानीय तकनीक, इको-फ्रेंडली पैकेजिंग, एग्रो-प्रोसेसिंग और किसान उत्पादक संगठनों के लिए बाजार संपर्क पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से 50 हजार से अधिक किसान, वैज्ञानिक लेंगे भाग

सम्मेलन में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से 50 हजार से अधिक किसान, वैज्ञानिक, प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ और अन्य हितधारक भाग लेंगे। (इनपुट-पीआईबी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...