प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों देश के राज्यों का लगातार दौरा कर वहां की जनता को सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी लगातार पांच राज्यों के दौरे पर रहेंगे। वह तीन दिन के अंदर पांच अलग-अलग राज्य जाएंगे, जहां कई रैलियां और सभाओं को संबोधित करेंगे।

29 मई को सबसे पहले जाएंगे सिक्किम 

पीएम मोदी 29 मई को सबसे पहले सिक्किम जाएंगे, जहां वह ‘सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सिक्किम में प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। इनमें नमची जिले में 750 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाला 500 बिस्तरों का नया जिला अस्पताल, गंगटोक जिले के संगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना, सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने पर स्मारक सिक्का, स्मृति सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी उसी दिन पश्चिम बंगाल जाएंगे

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन दोपहर 2:15 बजे अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल को कई अन्य योजनाओं की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री बिहार रवाना होंगे। 

उसके बाद बिहार का दौरा करेंगे पीएम मोदी

यहां वह पटना में एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक एक विशाल रोड शो करेंगे। 29 मई को शाम करीब 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। पटना में रात भर रुकने के बाद प्रधानमंत्री 30 मई की सुबह 11 बजे बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। वे यहां एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी यूपी दौरे पर भी जाएंगे

बिहार दौरे पर 48,520 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी यूपी दौरे पर रवाना होंगे। यहां वह लगभग 20,900 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी कानपुर के सीएसए ग्राउंड में एक जनसभा भी करेंगे।

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी के मध्य प्रदेश के दौरे की दी जानकारी

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। सीएम मोहन यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि पीएम मोदी 31 मई को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1927543539560321240

वहीं मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक, 31 मई को पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा है। यहां वह वर्चुअली इंदौर मेट्रो ट्रेन की सौगात देंगे। सतना और दतिया में नव निर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Bishkek

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री कुलुबायेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को किर्गिस्तान के चोलपोन अता में शंघाई सहयोग स...

4 hours ago | Education Ministry

एनईपी 2020 भविष्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव: डॉ. सुकांत मजूमदार

केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट...