प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए आज मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे। पीएम मोदी बाढ़ आपदा पीड़ितों के लिए अधिकतम सहयोग सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। यह जानकारी पंजाब भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी।

प्रधानमंत्री मोदी इस संकट को लेकर बेहद चिंतित

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस संकट को लेकर बेहद चिंतित हैं और बारीकी से नजर रख रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थिति के आकलन के लिए राज्य का दौरा कर चुके हैं। नुकसान के आकलन के लिए दो केंद्रीय अंतर मंत्रालयी टीमों का गठन किया गया है।

पंजाब में अब धीरे-धीरे स्थिति हो रही सामान्य 

पंजाब में अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। सेना, सीमा सुरक्षा बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्‍थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। राज्‍य में लगभग दो हजार गांवों के तीन लाख 87 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 

हजारों माय भारत आपदा मित्र राहत कार्यों में लोगों की कर रहे सहायता

केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के हजारों माय भारत आपदा मित्र राहत कार्यों में लोगों की सहायता कर रहें है। राज्‍य सरकार ने जिला विशेष की स्थिति के अनुसार आज से राज्‍य में सभी स्‍कूल कॉलेज फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं। 

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के आज ही हिमाचल प्रदेश का दौरा करने की भी संभावना है। वो दोनों राज्यों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और चल रहे राहत एवं पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने के बाद दोपहर में दिल्ली से रवाना होंगे और पठानकोट एयरबेस पहुंचेंगे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

38 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...