प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ सोमवार शाम 4 बजे संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री इस फिल्म की तारीफ भी कर चुके हैं। यह फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। जिन्होंने फिलहाल एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी यह फिल्म

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी तारीफ भी की थी।

फिल्म की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहे थे ये शब्द

उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा था, “यह अच्छी बात है कि अब सच सामने आ रहा है और वह भी ऐसे कि आम लोग भी इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव महज कुछ समय के लिए ही रहता है। अंत में, फैक्ट्स सामने आ ही जाते हैं।”

‘यह फिल्म झूठ और भ्रामक तथ्यों को करती है उजागर’

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने इस फिल्म के संबंध में एक्स पर कहा था, “द साबरमती रिपोर्ट’ की टीम से मुलाकात की और सच को सामने लाने के लिए उनके साहस पर बधाई भी दी।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा था, “यह फिल्म झूठ और भ्रामक तथ्यों को उजागर करती है और उस सच को सामने लाती है जिसे राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए लंबे समय तक दबाकर रखा गया था।”

पीएम मोदी ने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की थी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की थी। इसके बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सभी सांसदों और विधायकों को फिल्म दिखाने का निर्देश दिया था।

अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें इसलिए किया गया टैक्स फ्री

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फिल्म को टैक्स फ्री तक कर दिया था, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सके। 

RELATED ARTICLES

60 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...