पीएम मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 82 वर्षीय बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं, जो उनकी हड्डियों तक फैल चुका है।

जो बाइडेन और उनके परिवार के प्रति जताई सहानुभूति 

प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक्स पोस्ट में जो बाइडेन और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है। उन्होंने बाइडेन के जल्द ठीक होने की कामना की और उनके परिवार, विशेष रूप से डॉ. जिल बाइडेन के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पीएम मोदी ने लिखा, “जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं

प्रधानमंत्री ने लिखा, “जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। हम उन्हें शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते हैं। हमारी संवेदनाएं डॉ. जिल बाइडेन और उनके परिवार के साथ हैं।”

प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन 

बाइडेन के कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि यह कैंसर हार्मोन-संवेदनशील है और इसे नियंत्रित किया जा सकता है। 

बाइडेन के स्वास्थ्य पर कई राजनीतिक नेताओं ने प्रतिक्रिया दी 

बाइडेन के स्वास्थ्य पर कई राजनीतिक नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बाइडेन के  उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके अलावा, कमला हैरिस ने भी बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उन्हें एक योद्धा बताया है जो इस चुनौती का सामना मजबूती से करेंगे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...