न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे भारत

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन पांच दिवसीय (16-20 मार्च) आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। इस दौरान उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसाय, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के तौर पर लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी

बताना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री के तौर पर क्रिस्टोफर लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वे 20 मार्च को वेलिंगटन लौटने से पहले नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे।

पीएम मोदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर करेंगे चर्चा 

विदेश मंत्रालय के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे। उसी दिन उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का कार्यक्रम है।

10वें रायसीना डायलॉग 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल  

प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च को नई दिल्ली में 10वें रायसीना डायलॉग 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।

19-20 मार्च को मुंबई का करेंगे दौरा  

प्रधानमंत्री लक्सन 19-20 मार्च को मुंबई का दौरा करेंगे, जहाँ वे भारतीय व्यापार जगत के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री लक्सन की यात्रा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। 

RELATED ARTICLES

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...