प्रधानमंत्री की आज पश्चिम बंगाल में 4 चुनावी रैलियां, शाम को पटना में करेंगे रोड शो

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बैरकपुर, हुगली, आरामबाग और हावड़ा में चुनावी रैलियां करेंगे। इसके बाद शाम में पीएम बिहार पहुंचेंगे और पटना में रोड शो करेंगे।

भाजपा के एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की सुबह 11.30 बजे बैरकपुर में जनसभा होगी। इसके बाद पीएम दोपहर 1 बजे हुगली जाएंगे। दोपहर 2.30 बजे आरामबाग में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे हावड़ा में शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। बंगाल में चार जनसभाओं को संबोधित करने बाद पीएम मोदी बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे और पटना में शाम 6.45 बजे रोड शो करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार (13 मई) को आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड की चार, ओडिशा की चार और जम्मू-कश्‍मीर की एक सीट पर चुनाव होना है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...