प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की विचारधारा और विकास यात्रा में उनके योगदान को याद किया।

पंडित दीनदयाल का दृष्टिकोण आज भी भारत के विकास मॉडल को करता है प्रेरित 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय का दृष्टिकोण – यानी समाज के अंतिम व्यक्ति को ऊपर उठाना – आज भी भारत के विकास मॉडल को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए सरकार के दृष्टिकोण में गहराई से समाए हुए हैं।

सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, “भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।”

https://x.com/narendramodi/status/1971040879730143743

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Becoming

आईएफएफआई 2026 में चमका हिमालयी सिनेमा, लद्दाखी और कश्मीरी कहानियां बनीं आकर्षण का केंद्र

लद्दाख की बर्फीली वादियों में आइस हॉकी का सपना देखने वाली एक बच्ची से लेकर गुलमर्ग के बच्चों की ...

8 hours ago

विकासशील देशों में कृषि सहयोग बढ़ाएगा आईसीएआर-आरआईएस, एमओयू पर हस्ताक्षर

विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग, तकनीकी ज्ञान और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को ...