Print

प्रधानमंत्री ने कल्याणकारी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता फिर जताई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को कल्याणकारी विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विभिन्न जन-हितैषी योजनाएं अधिकतम नागरिकों तक पहुंच रही है। उन्होंने इन पहलों की प्रभावशीलता और पहुंच में सराहनीय तेजी की सराहना की।

जन-हितैषी योजनाएं अधिकतम लोगों तक पहुंचें ये हमारी प्रतिबद्धता

 केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की एक्स पोस्ट पर श्री मोदी ने कहा: “यह एक सराहनीय वृद्धि है, जो कल्याणकारी विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और यह सुनिश्चित करती है कि हमारी विभिन्न जन-हितैषी योजनाएं अधिकतम लोगों तक पहुंचें।”