Print

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

संसद में सोमवार को अडाणी, मणिपुर और संभल में हिंसा मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के दोनों सदनों में विरोध और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 3 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद कई बार स्थगित की गई। उसके बाद दोपहर 12 बजे पुनः शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

उच्च सदन में मर्फी के नियम को साकार करने का किया जा रहा प्रयास 

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सभी सदस्यगण निःसंदेह मर्फी के नियम से परिचित होंगे, जिसका आशय है, ‘जो कुछ भी गलत हो सकता है, वह गलत होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि इस उच्च सदन में मर्फी के नियम को साकार करने के लिए एक जानबूझकर बनाया गया एल्गोरिद्म है, जिससे संसद के सुचारू कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। हम स्वयं वही कर रहे हैं जो हमारे संविधान द्वारा अपेक्षित नहीं है।

 संसद को सुचारू रूप से चलने में करें सहयोग 

उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माताओं और उन असंख्य देशभक्तों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, मैं इस सदन से आग्रह करता हूं कि मुझे आज की कार्यसूची में सूचीबद्ध कार्यों को आगे बढ़ाने की अनुमति दें। सदस्यगण, जो हम कर रहे हैं, वह जनता के लिए पूर्ण निरादर का एक तमाशा है। मैं आपसे संविधान के निर्माताओं और देश की जनता के नाम पर अपील करता हूं कि संसद को सुचारू रूप से चलने दें। इसे अकार्यशील न बनाएं।

RELATED ARTICLES

14 mins ago | PMGSY

पीएमजीएसवाई को ‘कंस्ट्रक्शन’ से ‘कम्युनिटी’ तक ले जाएं, गांवों की तस्वीर बदलने के लिए नवाचार जरूरी: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ल...

17 mins ago | Chief Minister's Daivajna List

वर्तमान SIR प्रक्रिया दशकों पुरानी परंपरा का ही अगला चरण: मुख्यमंत्री फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision, SIR) ...