02/07/24 | 9:02 pm

Print

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की कार्यवाही मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज नेता सदन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष के लगातार हंगामा करने के विरोध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निंदा प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने बाद में ध्वनिमत से पारित कर दिया।

इससे पहले आज संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी के सोमवार को दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कल जो कुछ हुआ, उसे गंभीरता से लिए बिना हम संसदीय लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर पाएंगे। हमें इन कृत्यों को बचकाना कहकर कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और मैं ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि इसके पीछे इरादे नेक नहीं है और मैं देशवासियों को भी जगाना चाहता हूं।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | Causes and Effects of Child Labour

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस : बचपन के सपनों पर शोषण की छाया और विकास की अधूरी कहानी

बचपन प्रकृति का सबसे सुंदर उपहार है। यह जीवन का वह स्वर्णिम काल है जब आंखों में इंद्रधनुषी सपने ...

7 hours ago

भारत के 70 करोड़ युवा देश की संपत्ति, जनसांख्यिकीय लाभांश को विकास लाभांश में बदलना जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गुरुवार को हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा कि भारत के 70 करोड़...