दिल्ली की परिवहन व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 12, 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की हुई घोषणा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में भीड़-भाड़ तथा प्रदूषण कम करने के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की गई है। जी हां, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि से भी दिल्ली के लिए 1200 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। 

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा सीधा संपर्क 

इस परियोजना से दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा और जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब से आने वाले वाहन सीधे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे। यही नहीं, देहरादून से आने वालों के लिए भी द्वारका एक्सप्रेसवे से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा और यात्रा समय डेढ़ घंटे से घटकर महज 45 मिनट रह जाएगा। 

दिल्ली के सभी 7 सांसदों ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

दिल्ली के सभी सात सांसदों ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था और प्रदूषण समस्या को लेकर बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। 

RELATED ARTICLES

27 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

59 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...