20/05/24 | 9:55 am

Print

भाजपा के प्रमुख नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में, पुरी में किया रोड शो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रहेंगे। पीएम मोदी ने आज सुबह ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। उनके रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा उनके साथ रहे ।

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ओडिशा पहुंचे। जहां उन्होंने सुबह करीब साढे आठ बजे पुरी में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा भी नजर आए।

प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। पीएम मोदी दिन में ओडिशा में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी रोड शो करने के बाद ढेनकनाल पहुंचेंगे। यहां वो सुबह सवा 10 बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद वो दोपहर 12 बजे कटक में चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल के तमलुक में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पौने पांच बजे झारग्राम में चुनाव प्रचार करेंगे। यहां वो पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

(Input from agencies)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...