भीम ऐप पर बढ़ा आम जनता का भरोसा, मासिक लेनदेन में 300% का ऐतिहासिक उछाल

सरकारी पेमेंट ऐप भीम पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है और इस ऐप पर होने वाले मासिक लेनदेन में 2025 में 300 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड की ओर से जारी किए गए डेटा में बताया गया कि भीम ऐप पर मासिक लेनदेन की संख्या दिसंबर 2025 में बढ़कर 165.1 मिलियन हो गई है, जो कि जनवरी 2025 में 38.97 मिलियन थी।

भीम ऐप पर 2025 में मासिक लेनदेन में औसत 14% वृद्धि हुई, लेनदेन की संख्या 390% बढ़ी और लेनदेन के मूल्य में 120% का उछाल देखा गया, जिससे डिजिटल भुगतान में जनता का भरोसा और बढ़ा

2025 में भीम ऐप पर मासिक आधार पर लेनदेन में औसत 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल है। लेनदेन की मात्रा में वृद्धि के साथ-साथ लेनदेन के मूल्य में भी भारी उछाल आया। दिसंबर 2025 में लेनदेन का मूल्य 20,854 करोड़ रुपए से अधिक हो गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, लेनदेन की संख्या में लगभग 390 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि लेनदेन के मूल्य में 120 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

2025 में दिल्ली में भीम ऐप से छोटे और उच्च मूल्य के लेनदेन बढ़े, उपयोगकर्ता भरोसा और सक्रियता बढ़ी

इससे पता चलता है कि उपयोगकर्ता भीम का उपयोग न केवल छोटे दैनिक भुगतानों के लिए बल्कि उच्च मूल्य के लेनदेनों के लिए भी तेजी से कर रहे हैं। 2025 में भीम पेमेंट्स ऐप के लिए दिल्ली प्रमुख बाजारों में से एक बनकर उभरा। राष्ट्रीय राजधानी में यह वृद्धि मुख्य रूप से छोटी राशि के जरिए बार-बार होने वाले लेनदेनों के कारण हुई।

भीम ऐप में P2P 28%, किराना 18%, फास्ट फूड 7% का हिस्सा रहा, और आसान इंटरफेस एवं कैशबैक ने इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ाई

कुल लेनदेनों में पीयर-टू-पीयर भुगतानों का हिस्सा 28 प्रतिशत था, इसके बाद किराने की खरीदारी का हिस्सा 18 प्रतिशत रहा। फास्ट फूड आउटलेट्स का योगदान 7 प्रतिशत, भोजनालयों का 6 प्रतिशत, दूरसंचार सेवाओं का 4 प्रतिशत, सर्विस स्टेशनों का 3 प्रतिशत और ऑनलाइन मार्केटप्लेस का योगदान 2 प्रतिशत रहा। भीम ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ने की वजह ऐप का सरल इंटरफेस और एपीसीआई की ओर से यूजर्स को कैशबैक देना है।

ललिता नटराज के अनुसार, भीम ऐप कम इंटरनेट क्षेत्रों में सुरक्षित और सुलभ डिजिटल भुगतान सुनिश्चित करता है

इस प्रदर्शन पर एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और सीईओ ललिता नटराज ने कहा कि भीम पेमेंट्स ऐप को कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षित, सुविधाजनक और सभी के लिए सुलभ डिजिटल भुगतान प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

14 mins ago | Israel

इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भी भारत के रिश्ते पहले जैसे ही मजबूत रहेंगे: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को इजरायल में नई सरकार के गठन और भारत के साथ र‍िश्‍ते पर बात की। ...

41 mins ago | President Droupadi Murmu

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

भारतीय पुलिस सेवा 78 आरआर (2025 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में ...