पुणे सड़क हादसा : पिकअप पलटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका में आज सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुंडेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी और रास्ते में पलट गई। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पीएम मोदी का संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के पुणे में हुई दुर्घटना में जान-माल की हानि से दुखी हूं। दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” पीएम मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे को अत्यंत दुखद बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। फडणवीस ने कहा, “दुर्घटना में घायल 20 से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनके उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है। मैं व्यक्तिगत रूप से पुलिस आयुक्त के संपर्क में हूं।” -(IANS)

RELATED ARTICLES

6 hours ago | Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा: शांति, करुणा और आत्मज्ञान का पावन संदेश

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भारत सहित संपूर्ण विश्व में श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक जागरण के प्रती...