Print

क्वाड सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है, समावेशी हिंद-प्रशांत के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार ( स्थानीय समयानुसार) को क्वाड शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्विक तनाव और संघर्षों के बीच गठबंधन के साझे लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा क्वाड देशों -भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच सहयोग सभी के भलाई के लिए महत्वपूर्ण है।

क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में, पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड किसी भी देश के खिलाफ गठबंधन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जो नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करना क्वाड देशों की साझा प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है। पीएम मोदी ने कहा “मेरे तीसरे कार्यकाल के दौरान इस क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में 2021 का पहला शिखर सम्मेलन (QUAD) आयोजित किया गया था। इतने कम समय में, हमने हर दिशा में अपने सहयोग को अभूतपूर्व तरीके से बढ़ाया है। पीएम ने कहा आपने इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं क्वाड के प्रति आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता और योगदान के लिए तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं,”।

उन्होंने कहा “क्वाड शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया तनाव और संघर्ष से घिरी हुई है। ऐसे में, साझे लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड का एक साथ काम करना पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। हम सभी नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं। स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी साझा प्राथमिकता और साझा प्रतिबद्धता है”।

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु परिवर्तन और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्वाड की पहलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “हमारा संदेश स्पष्ट है- क्वाड यहां रहने, सहायता करने, साझेदारी करने और पूरक बनने के लिए है। मैं एक बार फिर राष्ट्रपति बाइडेन और अपने सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं। हमें 2025 में भारत में क्वाड लीडर्स समिट आयोजित करने में खुशी होगी”।

इससे पहले, पीएम मोदी ने अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले चरण के लिए फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे पर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे। शिखर सम्मेलन से पहले, उन्होंने राष्ट्रपति बिडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जहां उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए संभावनाओं के नए रास्ते तलाशे। अमेरिकी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में “भविष्य के शिखर सम्मेलन” को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासियों के साथ-साथ प्रमुख अमेरिकी व्यापारिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...