राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने अमेठी से के.एल. शर्मा को उतारा मैदान पर

कांग्रेस ने आज (शुक्रवार)  उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार, राहुल गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 

अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

वहीं कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। उल्लेखनीय है राहुल इससे पहले अमेठी से ही चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने पहली बार 2004 में अमेठी से चुनाव जीता। 

2019 में राहुल गांधी को अमेठी में स्मृति ईरानी ने हराया था

इसके बाद लगातार तीन बार अमेठी से चुनकर लोकसभा पहुंचे। 2019 में उन्हें अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि राहुल ने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा और यहां से वह जीते।

पांचवें चरण में 20 मई को रायबरेली और अमेठी में होगा मतदान 

सात चरण में होने वाले आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को रायबरेली और अमेठी में मतदान होना है। लंबे समय तक यह दोनों सीटें परंपरागत रूप से नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। 

अमेठी से इस बार भी स्मृति ईरानी मैदान पर

अमेठी से इस बार भी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान पर उतारा है। 2019 में रायबरेली से सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी। इस बार अमेठी से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की चर्चा रही है। मगर कांग्रेस ने यहां से शर्मा को टिकट देकर प्रियंका के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

48 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...