Print

राहुल ने वीर भूमि पहुंच राजीव गांधी की समाधि पर चढ़ाए फूल, पीएम मोदी ने भी किया याद

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल ने वीर भूमि में उनकी समाधि पर फूल भी चढ़ाए।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा कि देश आज सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया।

खरगे ने कहा, ” राजीव गांधी के मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए। हम भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

RELATED ARTICLES

3 mins ago

केंद्र सरकार AI संबंधी नियमों पर जारी करेगी परामर्श पत्र, डीपफेक खतरे पर फोकस: केंद्रीय मंत्री

केंद्र सरकार अगले महीने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संबंधी नियमों पर एक परामर्श पत्र जारी करे...

27 mins ago | Air Force Day 2026

छोटी शुरुआत से विश्वस्तरीय शक्ति तक, भारतीय वायु सेना की गौरवशाली यात्रा

आसमान की ऊंचाइयों से देश की सीमाओं की निगहबानी करने वाले भारतीय वायु योद्धाओं के शौर्य, साहस और ...

38 mins ago | Godaan by Premchand

मुंशी प्रेमचंद : अभावों और संघर्षों की आंच में तपकर निकली कलम ने बदल दी हिंदी कथा-साहित्य की दिशा

“साहित्य केवल मनोरंजन की वस्तु नहीं, बल्कि समाज की चेतना को जगाने का सबसे सशक्त माध्यम है।” इस व...