Print

रेलवे अनधिकृत वेंडिंग सर्विसेज को रोकने के लिए क्यूआर कोड जैसे कदमों का कर रहा इस्तेमाल: रेल मंत्री 

क्यूआर कोड वाले आईडी कार्ड्स और डिजिटल रूप से ट्रैक किए जाने वाले फूड पैकेट्स जैसे कदमों के जरिए, रेलवे को अनधिकृत वेंडिंग सर्विसेज को रोकने और यात्रियों को वेरिफाइड कैटरिंग सर्विसेज को पहुंचाने में मदद मिली है। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को संसद में दी गई। 

ट्रेनों में अधिकृत विक्रेताओं की पहचान क्यूआर कोड वाला पहचान पत्र जारी करना किया अनिवार्य 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ट्रेनों में अधिकृत विक्रेताओं की पहचान स्थापित करने के लिए, ट्रेन में खानपान सेवाओं के प्रबंधन के लिए तैनात प्रत्येक विक्रेता/सहायक/कर्मचारी के नाम पर क्यूआर कोड वाला पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी करना अनिवार्य कर दिया गया है।

गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदम

गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए उठाए गए उपायों में आधार रसोईघरों से भोजन की आपूर्ति; चिन्हित स्थानों पर आधुनिक आधार रसोईघरों की स्थापना; भोजन तैयार करने की बेहतर निगरानी के लिए आधार रसोईघरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना; खाना पकाने के तेल, आटा, चावल, दालें, मसाला, पनीर, डेयरी उत्पाद आदि जैसे लोकप्रिय और ब्रांडेड कच्चे माल का चयन और उपयोग; और खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता प्रथाओं की निगरानी के लिए आधार रसोईघरों में खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षकों की तैनाती आदि शामिल हैं।

एफएसएसएआई का प्रमाणन किया अनिवार्य 

खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, प्रत्येक खानपान इकाई के नामित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का प्रमाणन अनिवार्य कर दिया गया है।

भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड-पार्टी ऑडिट 

इसके अलावा, निरीक्षण एवं निगरानी तंत्र के अंतर्गत नियमित रूप से खाद्य नमूनों की जांच से ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है। मंत्री ने बताया कि पैंट्री कारों और बेस किचन में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड-पार्टी ऑडिट किया जाता है और ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण भी आयोजित किया जाता है। ग्राहक सेवा पर विशेष ध्यान देते हुए, खानपान कर्मचारियों के कौशल को बढ़ाने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा नियमित प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

8 hours ago | Bihar Flood 16.85 Lakh People Affected

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के ...

10 hours ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...