रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की ट्रेन संचालन की समीक्षा, फंसे यात्रियों के लिए चलाई विशेष ट्रेनें

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे हजारों यात्री जम्मू और चंडीगढ़ जैसे हवाई अड्डों पर फंसे रह गए। इस स्थिति को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल संचालन की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनें चलाएं।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, रेल मंत्री ने जम्मू, चंडीगढ़ और सीमावर्ती इलाकों में फंसे यात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे को अन्य सरकारी एजेंसियों से समन्वय कर तत्काल राहत के उपाय करने चाहिए। रेल मंत्री के निर्देश पर 9 मई को चार विशेष ट्रेनें चलाई गईं। पहली विशेष ट्रेन संख्या 04612 जम्मू स्टेशन से सुबह 10:45 बजे रवाना हुई, जिसमें 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित कोच थे। दूसरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (20 कोच) उधमपुर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर जम्मू और पठानकोट होते हुए नई दिल्ली पहुंची। तीसरी विशेष ट्रेन 22 एलएचबी कोचों के साथ शाम 7:00 बजे जम्मू स्टेशन से चलाई गई।

चौथी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन बीसीसीआई के अनुरोध पर चलाई गई, जिसमें आईपीएल खिलाड़ियों और अधिकारियों को नई दिल्ली तक पहुंचाया गया। यह ट्रेन जम्मू से दोपहर 3:30 बजे रवाना हुई। इसके अलावा एक और अनारक्षित विशेष ट्रेन शुक्रवार रात 11:55 बजे जम्मू से गुवाहाटी के लिए चलाई जानी है, जो यूपी और बिहार होते हुए जाएगी। इससे पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और विमानन एजेंसियों ने नोटिस जारी कर 32 हवाई अड्डों को नागरिक विमानों के संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी। इनमें जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, पठानकोट, जेसलमेर, लेह, भुज, राजकोट, बीकानेर, अडंपुर, कांडला, और मनाली (भुंतर) जैसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट शामिल हैं। -(ANI)

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...