जम्मू-श्रीनगर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन रवाना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जम्मू तवी स्टेशन से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।

देश की सबसे आधुनिक रेल सीधे जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े शहर और रेलवे केंद्र तक पहुंचेगी

इससे पहले यह ट्रेन केवल श्रीनगर से कटरा तक चलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर जम्मू तवी तक कर दिया गया है। साथ ही ट्रेन के डिब्बों की संख्या भी 8 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है, जिससे यात्रियों की क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन जम्मू तवी से श्रीनगर के लिए रवाना हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया था, जिसे अब और बेहतर बनाया गया है।

महत्वपूर्ण बातें:

– ट्रेन की कुल दूरी: लगभग 266 किलोमीटर
– यात्रा समय: 4 घंटे 50 मिनट
– दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी (सप्ताह में 6 दिन)
– मंगलवार और बुधवार को एक-एक जोड़ी सेवा नहीं चलेगी 
– यह नियमित सेवा 2 मई 2026 से शुरू हो जाएगी

जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा 

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 20 कोच वाली इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब जम्मू से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को कटरा में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे खासकर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इस सेवा से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

2 hours ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...