रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के मंत्री ने सूरत हाई-स्पीड रेल परियोजना स्थल का किया दौरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापान के भूमि, आधारभूत संरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्री हिरोमासा नाकानो के साथ सूरत हाई-स्पीड रेल (एचएसआर) निर्माण स्थल का दौरा किया।

दोनों मंत्रियों ने परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों की समीक्षा की

रेल मंत्रालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों की समीक्षा की, जिनमें ट्रैक स्लैब लेयिंग कार और ट्रैक स्लैब एडजस्टमेंट फैसिलिटी शामिल थे। दोनों मंत्रियों ने काम की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त किया और निर्माण की तेजी की सराहना की। 

https://x.com/AshwiniVaishnaw/status/1974035916667957632

देश की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना को आगे बढ़ाने में मजबूत सहयोग

यह दौरा भारत और जापान के बीच देश की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना को आगे बढ़ाने में मजबूत सहयोग को दर्शाता है। इससे पहले जापान के मंत्री हिरोमासा नाकानो का आज सूरत हवाईअड्डे पर पारंपरिक गरबा से स्वागत किया गया। (इनपुट-एजेंसी)