महाराष्ट्र में बारिश बनी आफत, सड़क, रेलवे ट्रैक जलमग्न, लोगों को अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह 

 

मानसून एक बार फिर कई राज्यों के लिए आफत बनकर आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में सोमवार के बाद मंगालवार की सुबह भी भारी बारिश हुई।

एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित
जहां मुंबई महानगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की खबरें आईं, वहीं रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर और बुलढाणा जिलों के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई, क्योंकि कई सदस्य और अधिकारी विधान भवन नहीं पहुंच पाए। स्थिति का जायजा लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सभी राज्य एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह
आईएमडी ने आज दोपहर 1 बजे तक मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो संकेत देता है कि भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारी और वैज्ञानिक के एस होशालीकर ने बताया कि पुणे, सतारा, पालघर, सिंधुदुर्ग और ठाणे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि सभी आपात स्थिति के लिए एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं।

सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित
मानसून की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने आज मुंबई, नवी मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर जिलों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। मुंबई विश्वविद्यालय ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। छात्रों की किसी भी संभावित असुविधा से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। संशोधित तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

ट्रेन और हवाई सेवा प्रभावित
एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, मुंबई में खराब मौसम के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और करीब 50 उड़ानें रद्द कर दी गईं। उधर रेलवे के ट्रैक पर भी पानी आया है। रेलवे ने 200 पंप लगाया है, 480 पंप कारपोरेशन के हैं। वो पूरी तेजी से काम कर रहे हैं। डिजास्‍टर, रेलवे, एनडीआरएफ और बीएमसी फेस करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है।

RELATED ARTICLES

34 mins ago | China

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज रविवार को चीन रवाना हो...

1 hour ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...