Print

राजस्थान : नाले में गिरी कार, गुजरात के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (एनएच-62) पर आज गुरुवार की सुबह अचानक टायर फटने से कार असंतुलित होकर नाले में गिर गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और वे पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे।

डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा एनएच-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। इससे उसमें सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

कोतवाली सीआई कैलाश दान बारहट ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। घायल महिला को सिरोही हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार और डीएसपी मुकेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे।

हादसे में गुजरात के दाहोद निवासी प्रताप (53) पुत्र कांति लाल भाटी, रामूराम (50) पुत्र प्रेमाराम भाटी, उषा (50) पत्नी प्रताप भाटी, पुष्पा (25) पत्नी जगदीश भाटी और आशु (11 महीने) पुत्र जगदीश भाटी की मौत हो गई। वहीं, शारदा (50) पत्नी रमेश भाटी घायल हो गई। सभी मृतक और घायल गुजरात के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

36 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

59 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...