20/10/24 | 11:38 am | Rajsthan | road accident

Print

राजस्थान : तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में मारी टक्कर, 8 बच्चों सहित 12 की मौत

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 बी पर शनिवार देर रात को एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में टक्कर मार दी जिससे 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में टेम्पो चालक घायल है, उसे धौलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में शादी समारोह में गए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे। देर रात सभी टेम्पो में सवार होकर बाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। पुलिस ने टेम्पो सवार घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि गुमट निवासी इरफान ऊर्फ बंटी (38) का टेम्पो था शादी समारोह के बाद परिवार समेत अपने घर लौट रहा था। सुन्नीपुर के पास बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिला और आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा बेटा सानिफ (9), अजान (5), जरीना (35), उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), परवीन (32), बेटा दानिश (10) के रूप में हुई है। वहीं साजिद (10) को घायल हालत में धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है।

बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल ने बताया कि रात करीब 12 बजे घायलों को बाड़ी अस्पताल लाया गया। मेडिकल टीम ने सभी को तुरंत इलाज देने की कोशिश की। 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी थी। 4 घायलों को गंभीर हालत में धौलपुर रेफर कर किया था, लेकिन 2 लोगों की रास्ते में मौत हो गई। दो घायलों का धौलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

04/11/26 | 10:15 am | BJP Gorakhpur Padyatra 2026

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज

भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा बुधवार को गोरखपुर में आयोजित की जाए...

01/11/26 | 12:38 pm | Prime Minister Integrated Urban Development Scheme

तमिलनाडु में 1.50 लाख करोड़ रुपये की शहरी विकास योजना को मंजूरी, सड़क और सीवरेज पर रहेगा जोर

तमिलनाडु सरकार ने पांच साल के शहरी विकास कार्यक्रम को लागू करने का आदेश जारी किया है, जिसकी लागत...