जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर राजनाथ सिंह ने बुलाई अहम बैठक

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (14, अगस्त) को अहम बैठक बुलाई।अधिकारियों के अनुसार, साउथ ब्लॉक में आयोजित बैठक में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सुरक्षा से संबंधित एजेंसियों के अन्य प्रमुख शामिल हुए। बता दें, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बैठक का मकसद जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों से निपटने के तरीकों को ढूंढना है।

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकी घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है।आतंकवादी जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों में सेना, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर घात लगाकर हमले कर रहे हैं। 10 अगस्त को अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के दौरान कम से कम दो सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई थी। जुलाई में, गृह मंत्रालय (MHA) ने लोकसभा को बताया कि इस साल 21 जुलाई तक 11 आतंकी-संबंधित घटनाओं और 24 आतंकवाद विरोधी अभियानों में नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों सहित 28 लोग मारे गए थे।

दरअसल केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को सामान्य करना भी बेहद जरूरी है। बीते 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। आज ही गृह सचिव से चुनाव आयोग की टीम मुलाकात करने वाली है, जहां टीम को वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी जाने वाली है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Drone-Based Postal Service India

‘ड्रोन से डाक, अब गांव तक’, डाक विभाग की पहल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

हिमाचल प्रदेश के मंडी-रेहरधार मार्ग पर ड्रोन आधारित डाक और पार्सल सेवा शुरू की गई है, जिससे दुगर...

4 hours ago | Apoorva Srivastava Ambassador

भारतीय बाजार और स्टार्टअप इकोनॉमी ने बढ़ाया आकर्षण, साझेदारी को लेकर उत्साहित है स्लोवाकिया : अपूर्वा श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसक...