‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ समारोह में राजनाथ सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

केंद्र सरकार के तत्वावधान में सिकंदराबाद के परेड मैदान में बुधवार को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केंद्रीय मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर केंद्रीय बलों की सलामी ली। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, गजेंद्र सिंह शेखावत, बंदी संजय कुमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर, भाजपा सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

17 सितंबर को भारतीय संघ में विलय की सालगिरह के रूप में किया जाता है यह आयोजन 

साल 1948 में निजाम शासन के तहत पूर्ववर्ती हैदराबाद रियासत के 17 सितंबर को भारतीय संघ में विलय की सालगिरह के रूप में यह आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर हैदराबाद रियासत को भारतीय संघ में एकीकृत करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है।

राज्य सरकार का लोक प्रशासन दिवस

दूसरी ओर, राज्य सरकार के तत्वावधान में इस अवसर को लोक प्रशासन दिवस के रूप से मनाया जा रहा है। लोक प्रशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गन पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

राज्य सरकार द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि हमारा संघर्ष विश्व आंदोलनों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता है। 

सभी जिला केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश

उन्होंने कहा कि भाई-भतीजावाद और संरक्षणवाद का हमारे शासन में कोई स्थान नहीं है। हम स्वतंत्रता, समान अवसर और सामाजिक न्याय के मामले में आदर्श उदाहरण हैं। हमारे युवाओं को उच्च शिक्षा के माध्यम से अपनी ताकत दिखानी चाहिए। भविष्य में स्कूलों का स्वरूप बदलने वाला है। हम शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। हम जल्द ही एक राज्य शिक्षा नीति ला रहे हैं। सरकार ने लोक प्रशासन दिवस के उपलक्ष्य में सभी जिला केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश पहले ही जारी कर दिया है। इसके तहत, प्रभारी मंत्री सभी जिला केंद्रों पर तिरंगा फहराएंगे।  (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

01/11/26 | 5:55 pm | Andhra Pradesh Coastal Weather Alert

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र प्रदेश के तट पर खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के तटों क...

01/11/26 | 5:24 pm | Belgium Diamond Industry

वैश्विक डायमंड वैल्यू चेन में भारत-बेल्जियम की साझेदारी अहम, व्यापार विस्तार पर दिया जोर

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने रविवार को कहा कि वैश्विक हीरा (डायमंड) मूल्य शृंखला में भारत और बे...