राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को शहीद पुलिसकर्मियों को देंगे श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सशस्त्र टुकड़ी के घातक हमले में शहीद हुए 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों के बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2018 में चाणक्यपुरी, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक को देश को समर्पित किया था। यह स्मारक पुलिस बलों के लिए राष्ट्रीय पहचान, गर्व और एकता का प्रतीक है।

स्मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति, ‘शौर्य की दीवार’ और एक संग्रहालय मौजूद हैं। 30 फुट ऊंची ग्रेनाइट की केंद्रीय शिल्पकृति पुलिस कर्मियों की शक्ति, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। शौर्य की दीवार पर उन पुलिसकर्मियों के नाम अंकित हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। संग्रहालय में भारतीय पुलिस व्यवस्था के इतिहास और विकास की झलक मिलती है।

स्मारक आम जनता के लिए सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को अर्द्धसैनिक बल बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह का आयोजन करते हैं। इस वर्ष के कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस की संयुक्त परेड भी होगी।-(IANS)

RELATED ARTICLES

7 mins ago | AI cooperation

साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी होगी और मजबूत

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और मजबूत सप्लाई चेन के क्षेत्र में द्...

24 mins ago | Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

दिनेश शर्मा ने आज मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 14वें उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ...

37 mins ago | External Affairs Minister Jaishankar

ICWA की सिल्वर जुबली पर विदेश मंत्री जयशंकर बोले-भारत अब वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा विचार

नई द‍िल्‍ली के मंडी हाउस स्‍थित विवेक ऑडिटोरियम में मंगलवार को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के त...