केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने पुणे में एबीसी प्रो बास्केटबॉल लीग के सीजन 4 का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए रक्षा खडसे ने कहा, “एबीसी प्रो बास्केटबॉल लीग देश के युवाओं की भावना और एक खेल महाशक्ति बनने की हमारी आकांक्षा का प्रतीक है। आज यहां जुनून और प्रतिभा को देखना वाकई प्रेरणादायक है, जो हमारी सरकार की ‘खेलो इंडिया’ पहल से पूरी तरह मेल खाता है।”

एबीसी प्रो बास्केटबॉल लीग सीजन 4 का उद्घाटन रविवार को पुणे के खराडी में राजाराम भीकू पठारे स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 4 बजे के पहले मैच से हुई, जिसने पूरे सीजन के लिए जोश और उत्साह भरा माहौल तैयार किया। इसके बाद शाम सवा 5 बजे उद्घाटन समारोह हुआ। समारोह में राष्ट्रगान गाया गया और भाग लेने वाली टीमों द्वारा मार्च पास किया गया, जिसका समापन एक रोमांचक प्रदर्शनी मैच के साथ हुआ।

खेल राज्य मंत्री खडसे ने भाग लेने वाली टीमों और आयोजकों के साथ आत्मीय बातचीत की और खेल को हर बच्चे की जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने और छोटी उम्र से ही खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने इस विजन को साकार करने में एबीसी फिटनेस फर्म, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) और सभी संबद्ध भागीदारों के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा, “इस तरह के जमीनी स्तर के खेलों में निवेश करना सबसे महत्वपूर्ण है। हर अंक, हर रणनीतिक पास, एक स्वस्थ, अधिक प्रतिस्पर्धी और एकजुट भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम है, जो आपको प्रधानमंत्री मोदी के एक विकसित भारत के दृष्टिकोण के करीब ले जाता है, जहां हर प्रतिभा को उसकी प्रतिभा के अनुसार सही मंच मिलता है।”

 

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...