25/08/24 | 3:03 pm

Print

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र का किया दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान टेनेसी के मेम्फिस में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र (एनएसडब्लूसी) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (एलसीसी) का दौरा किया।

यह चैनल दुनिया की सबसे वृहद एवं तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत जल सुरंग सुविधाओं में से एक है। यहां पर पनडुब्बियों, टारपीडो और नौसेना के सतही जहाजों तथा प्रोपेलरों का परीक्षण किया जाता है। इस दौरान रक्षा मंत्री को इस केंद्र के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सुरंग के वास्तविक प्रयोग से अवगत कराया गया।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस अवसर पर राजनाथ सिंह के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत, भारतीय नौसेना के महानिदेशक, नौसेना संचालन कर्मी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से रक्षा प्रौद्योगिकी परामर्शदाता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अमेरिकी नौसेना के नीति उप-अवर सचिव ने उनका स्वागत किया और सतही युद्धक केंद्र के कमांडर तथा तकनीकी निदेशक ने तमाम उपयोगी जानकारी उनके साथ साझा की।

मंत्रालय के अनुसार इस महत्वपूर्ण चर्चा का उद्देश्य भारत में स्वदेशी डिजाइन और विकास के लिए इसी प्रकार की सुविधाओं की शुरुआत के लिए चल रहे प्रस्ताव की दिशा में सहयोग करना भी है।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | 'Fit India Sunday on Cycle

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' के 89वें संस्करण का मुख्य कार्यक्रम सूरत में मनाया गया। इस बार संडे ऑन...

05/09/26 | 11:10 pm | Prime Minister Narendra Modi

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए 2013 के संकटों की तुलना आज के...