Ramnavami: रामनवमी पर सूर्य की किरणें रामलला का करेंगी तिलक, हो रही है भव्य तैयारी

 

अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में रामनवमी पर भक्तों को अपने रामलला का अनोखी छवि के दर्शन होंगें। दरअसल, रामनवमी पर चार मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला को तिलक करेंगी। इसकी तैयारी में कई वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। इसके लिए राम मंदिर में उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिसका जल्द ही ट्रायल भी होगा।

लगाए जा रहे ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम के लिए उपकरण
गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पूर्व घोषणा के अनुसार हो रही तैयारी में ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम के लिए उपकरण लगाए जा रहे हैं। बीती रात रामलला के शयन कराने के बाद उनके माथे का सटीक स्थान सुनिश्चित करने के लिए स्टिकर लगाकर तब श्रीविग्रह को चद्दर ओढ़ाया गया। जिससे वैज्ञानिक दल अपना उपकरण लगाने के लिए सटीक नाप जोख कर सकें।

ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार मंदिर के भूतल पर दो मिरर और एक लेंस लगाया जा चुका है। सूर्य की रोशनी तीसरे तल पर लगे दर्पण से तीन लेंस 2 दर्पणों से होते हुए भूतल पर लगाए गए आखिरी दर्पण पर पड़ेगी। इससे परावर्तित होने वाली किरणों से मस्तक पर तिलक बनेगा।

सूर्य की किरणों से होगा श्रीराम का अभिषेक
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी ने बताया कि 75 मिमी का गोलाकार सूर्य से प्रभु श्रीराम का अभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी। निरंतर चार मिनट तक किरणें रामलला के मुख मंडल को दैदीप्तिमान करेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से रुड़की सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च संस्थान के वैज्ञानिकों का दल इस काम में लगे हुए हैं।

रामनवमी की विशेष तैयारी
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि श्रीराम लला का सूर्य तिलक करने की तैयारी संपूर्ण परिश्रम से हो रही है। संभव है कि रामनवमी पर वैज्ञानिकों का प्रयास फलीभूत हो जाय। तकरीबन सौ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि भीड़ की परेशानियों से बचने के लिए अपने स्थान पर ही नवमी का पूजन व दर्शन करें।

RELATED ARTICLES

59 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...