रांची वनडे : ‘रन मशीन’ विराट कोहली ने जड़ा 52वां वनडे शतक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार 135 की पारी खेलकर अपना 52वां वनडे शतक जमाया। यह शतक वनडे फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। 37 वर्षीय कोहली अब 306 वनडे मुकाबलों में कुल 52 शतक, 14,000 से अधिक रन और 150 से अधिक छक्के अपने नाम कर चुके हैं।

वनडे शतकों की सूची में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 463 मैचों में 49 शतक जड़े। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 277 वनडे मैचों में 33 शतक हैं। इसके बाद चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः रिकी पोंटिंग (30 शतक) और सनथ जयसूर्या (28 शतक) हैं।

कोहली ने हाल ही में टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वह केवल वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह भविष्य में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में भी खेलेंगे, हालांकि यह निर्णय उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

ध्यान देने वाली बात है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरूआती दो वनडे मैचों में रन नहीं बना सके थे। लेकिन रांची में उन्होंने वापसी करते हुए यह शानदार शतक जमाया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज है, और टीम इंडिया इस जीत के साथ श्रृंखला में बढ़त बनाना चाहेगी, खासकर क्योंकि साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से हराया था।-(IANS)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...