Your browser does not support Javascript
तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था 2029 | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, October 14, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था 2029-30 तक राष्ट्रीय आय का पांचवां हिस्सा बनेगी

12/06/25 | 4:57 pm | account | by 2029-30 | digital economy | Digital India | national income | one-fifth | PM Modi Government | Rapidly growing

Print

तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था 2029-30 तक राष्ट्रीय आय का पांचवां हिस्सा बनेगी

तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था 2029-30 तक राष्ट्रीय आय का पांचवां हिस्सा बनेगी

पिछले दशक से भारतीय अर्थव्यवस्था खासी तेज गति से डिजिटल हो रही है। आर्थिक वृद्धि, रोजगार और सतत विकास को आगे बढ़ाने में डिजिटल अर्थव्यवस्था की भूमिका को मापना और समझना नीति निर्माताओं और निजी क्षेत्र दोनों के लिए आवश्यक है। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था रिपोर्ट 2024 के अनुसार, अर्थव्यवस्था-वार डिजिटलीकरण के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल देश है और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के डिजिटलीकरण के स्तर में जी20 देशों में 12वें स्थान पर है।

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के समग्र अर्थव्यवस्था की तुलना में लगभग दोगुनी गति से बढ़ने की उम्मीद

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के समग्र अर्थव्यवस्था की तुलना में लगभग दोगुनी गति से बढ़ने की उम्मीद है, जो 2029-30 तक राष्ट्रीय आय में लगभग पांचवें हिस्से के बराबर योगदान देगी। इसका मतलब है कि छह साल से भी कम समय में, देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा कृषि या विनिर्माण से ज्यादा हो जाएगा। अल्पावधि में, सबसे अधिक वृद्धि डिजिटल इंटरमीडियरीज और प्लेटफार्मों के विकास से आने की संभावना है, इसके बाद बाकी अर्थव्यवस्था का ज्यादा डिजिटल प्रसार और डिजिटलीकरण होगा। इससे अंततः डिजिटल अर्थव्यवस्था में डिजिटल रूप से सक्षम आईसीटी उद्योगों की हिस्सेदारी कम हो जाएगी।

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था इसकी आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले के रूप में उभरी है

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था इसकी आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले के रूप में उभरी है, जिसकी 2022-23 में जीडीपी (31.64 लाख करोड़ रुपये या 402 बिलियन अमेरिकी डॉलर) में 11.74% हिस्सेदारी थी। 14.67 मिलियन श्रमिकों (कार्यबल का 2.55%) को रोजगार देने वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था बाकी अर्थव्यवस्था की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक उत्पादक है। आईसीटी सेवाओं और मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक घटकों, कंप्यूटर और संचार उपकरणों के विनिर्माण जैसे डिजिटल रूप से सक्षम उद्योगों ने जीवीए (सकल मूल्य वर्धित) में 7.83% का योगदान दिया, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंटरमीडियरीज ने जीवीए में 2% योगदान दिया है। इसके अलावा, बीएफएसआई, खुदरा और शिक्षा जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में डिजिटलीकरण ने जीवीए में 2% की वृद्धि की, जो डिजिटल परिवर्तन के व्यापक प्रभाव को दर्शाता है।

अनुमान के अनुसार 2029-30 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था की हिस्सेदारी जीवीए के 20% तक बढ़ जाएगी, जो कृषि और विनिर्माण से आगे निकल जाएगी

अनुमानों से संकेत मिलते हैं कि 2029-30 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था की हिस्सेदारी जीवीए के 20% तक बढ़ जाएगी, जो कृषि और विनिर्माण से आगे निकल जाएगी। विकास के प्रमुख संचालकों में एआई, क्लाउड सेवाओं को तेजी से अपनाना और वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) का उदय शामिल है, जिसमें भारत दुनिया के 55% जीसीसी की मेजबानी करता है। जीसीसी बहुराष्ट्रीय निगमों द्वारा अपने मूल संगठनों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित अपतटीय केंद्र हैं, जिनमें आरएंडडी, आईटी सहायता और व्यवसाय प्रक्रिया प्रबंधन शामिल हैं।

 थोक बिक्री की तुलना में खुदरा बिक्री कहीं अधिक डिजिटल हो रही है

प्राथमिक सर्वेक्षण और हितधारक चर्चाओं से इस बारे में रोचक तथ्य सामने आए कि विभिन्न क्षेत्र किस तरह डिजिटल हो रहे हैं और कंपनियों द्वारा उत्पन्न राजस्व में उनका क्या योगदान है। व्यवसायों के सभी पहलू समान रूप से डिजिटल नहीं हो रहे हैं। उदाहरण के लिए, थोक बिक्री की तुलना में खुदरा बिक्री कहीं अधिक डिजिटल हो रही है। कंपनियां ग्राहक अधिग्रहण और व्यवसाय विकास के लिए डिजिटल तरीकों में भी निवेश कर रही हैं। चैटबॉट और एआई एप्लीकेशन काफी आम हैं।

बीएफएसआई क्षेत्र में बैंकिंग भुगतान लेनदेन का 95% से अधिक डिजिटल है

बीएफएसआई क्षेत्र में, बैंकिंग भुगतान लेनदेन का 95% से अधिक डिजिटल है, लेकिन ऋण और निवेश जैसी राजस्व-उत्पादक गतिविधियां काफी हद तक ऑफलाइन रहती हैं, जबकि वित्तीय सेवाएं कुल मिलाकर कम डिजिटल होती हैं। रिटेल ओमनी-चैनल मॉडल की ओर बढ़ रहा है, जिसमें ई-रिटेलर्स फिजिकल स्टोर जोड़ रहे हैं, जबकि एआई चैटबॉट और डिजिटल इन्वेंट्री टूल दक्षता बढ़ाते हैं।

शिक्षा ने ऑफलाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मॉडल अपनाना शुरू कर दिया है

शिक्षा ने ऑफलाइन, ऑनलाइन और हाइब्रिड मॉडल अपनाना शुरू कर दिया है, जिसमें अधिकांश संस्थान हाइब्रिड दृष्टिकोण का समर्थन कर रहे हैं
आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) और लॉजिस्टिक्स एआई, मेटावर्स और डिजिटल टूल को अपना रहे हैं, जिसमें बड़ी कंपनियां पूरी तरह से संचालन को डिजिटल बना रही हैं, जबकि छोटी कंपनियां पीछे हैं।

 पिछले एक दशक में, डिजिटल-सक्षम उद्योगों की वृद्धि दर 17.3% रही है, जो पूरी अर्थव्यवस्था की 11.8% वृद्धि दर से काफी ज़्यादा है

ऐसा अनुमान है कि 2030 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था देश की कुल अर्थव्यवस्था में लगभग पांचवें हिस्से के बराबर योगदान देगी, जो पारंपरिक क्षेत्रों की वृद्धि से कहीं ज्यादा होगी। पिछले एक दशक में, डिजिटल-सक्षम उद्योगों की वृद्धि दर 17.3% रही है, जो पूरी अर्थव्यवस्था की 11.8% वृद्धि दर से काफी ज़्यादा है। आने वाले वर्षों में अनुमानित वृद्धि दर लगभग 30% रहने के अनुमान के साथ, खास तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म का तेजी से विस्तार हुआ है।

2022-23 में, डिजिटल अर्थव्यवस्था में 14.67 मिलियन कर्मचारी थे जो भारत के कार्यबल के 2.55% के बराबर थे और इनमें से ज्यादातर नौकरियां (58.07%) डिजिटल-सक्षम उद्योग में थीं

2022-23 में, डिजिटल अर्थव्यवस्था में 14.67 मिलियन कर्मचारी थे जो भारत के कार्यबल के 2.55% के बराबर थे और इनमें से ज्यादातर नौकरियां (58.07%) डिजिटल-सक्षम उद्योग में थीं। भले ही, कार्यबल में मुख्य रूप से पुरुष हैं, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म ने महिलाओं के लिए नौकरी के अवसरों को बढ़ाने में योगदान दिया है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पहले आवाजाही और सुरक्षा की चिंताएं मुख्य बाधाएं थीं। कार्यबल में महिलाओं को सशक्त बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करने में भूमिका में बढ़ोतरी के साथ, भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था आर्थिक वृद्धि और रोजगार दोनों की एक प्रमुख चालक है। डिजिटल प्लेटफॉर्म का तेजी से विस्तार एक ऐसे परिवर्तन का संकेत देता है जो भारत में काम के भविष्य को आकार देने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

गन्ना किसानों और चीनी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए सरकार ने बनाई समिति

13 mins ago | agriculture ministry

गन्ना किसानों और चीनी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए सरकार ने बनाई समिति

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

55 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

12 hours ago

मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है संदेश

20 hours ago

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है...

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

21 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देन...

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

20 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद

21 hours ago

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के प...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

8 hours ago

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

8 hours ago

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

9 hours ago

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party Play video: News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party

9 hours ago

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका | CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत | Cockroach Janta Party

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 14th Oct 2026
ऊपर वापस