आरबीआई गवर्नर बुधवार को करेंगे मौद्रिक समीक्षा बैठक के निर्णय का ऐलान

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार सुबह 10 बजे चालू वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक के निर्णय की घोषणा करेंगे। आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है क‍ि रिजर्व बैंक ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है।

रिजर्व बैंक ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में दी यह जानकारी 

रिजर्व बैंक ने मंगलवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बताया कि आरबीआई गवर्नर 29 सितंबर से चल रही तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के नतीजे की घोषणा एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई इस बार में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। एसबीआई ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इसकी संभावना जताई है।

https://x.com/RBI/status/1972883944778482042

फरवरी से अब तक तीन किस्तों में रेपो रेट में 100 आधार अंकों तक की कटौती की जा चुकी

एसबीआई रिसर्च की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय बैंक के लिए प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती का निर्णय उचित और तर्कपूर्ण होगा, क्योंकि आगामी वित्त वर्ष 2026-27 में भी खुदरा महंगाई दर के नरम बने रहने की उम्मीद है। आरबीआई ने फरवरी से अब तक तीन किस्तों में रेपो रेट में 100 आधार अंकों यानी एक फीसदी तक की कटौती की है।

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती के बाद अगस्त में इसे यथावत रखा था

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई में गिरावट के बीच रिजर्व बैंक ने फरवरी से अब तक रेपो रेट में एक फीसदी तक की कटौती कर चुका है। रिजर्व बैंक ने लगातार तीन बार रेपो रेट में कटौती के बाद अगस्त में इसे यथावत रखा था। फिलहाल रेपो रेट 5.50 फीसदी पर है। 

RELATED ARTICLES

40 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...