रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में यह बैठक केंद्रीय बजट के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के नए अपडेट के बीच हो रही है।
यह समीक्षा बैठक 6 फरवरी तक चलेगी
आरबीआई के गवर्नर की अध्यक्षता में बुधवार को शुरू हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की यह समीक्षा बैठक 6 फरवरी तक चलेगी। संजय मल्होत्रा इस बैठक के फैसले की घोषणा 6 फरवरी को करेंगे।
2025 से लेकर अब तक रेपो रेट में कितनी कटौती हुई ?
आरबीआई फरवरी, 2025 से लेकर अब तक रेपो रेट में कुल 125 फीसदी तक की कटौती कर चुका है, जिससे नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। जानकारों का कहना है कि महंगाई अब अपने निचले स्तर से दोबारा ऊपर आने लगी है, इसलिए केंद्रीय बैंक और जोखिम लेने से बचेगा। (इनपुट-एजेंसी)


