भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच दिल्ली के कामगारों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भीषण गर्मी से कामगारों और श्रमिकों को राहत देने के लिए दोपहर में तीन घंटे के आराम की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान श्रमिकों के वेतन में कटौती नहीं होगी ।

12-3 बजे सवेतन छुट्टी
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने यह आदेश आज (बुधवार) जारी किए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल का भयंकर गर्मी को देखते हुये कामगारों और श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। उप-राज्यपाल ने “समर हीट एक्शन प्लान” मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने के निर्देश जारी करते हुए निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराने और बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने का निर्देश भी दिया है।

‘समर हीट एक्शन प्लान’ के तहत लिया गया फैसला
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने “समर हीट एक्शन प्लान” को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल या उनके मंत्रियों की कड़ी आलोचना भी की है। उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 20 मई से ही “समर हीट एक्शन प्लान” पर कार्य करना शुरू कर चुका है लेकिन आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार के तहत आने वाली दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली नगर निगम जैसी एजेंसियां अब तक ऐसा नहीं कर रहीं हैं।

वहीं बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय भी लगातार हीटवेव से बचने को लेकर एडवाइजरी जारी कर रहा है। गर्मी में आप खुद भी कुछ सावधानियों के साथ अपना बचाव कर सकते हैं।

–सीधी धूप में बाहर जाने से बचें
–बच्चों या पालतू जानवरों को पार्क किए गए वाहन में न छोड़े
–नंगे पैर बाहर न निकलें
–दोपहर के समय बाहर रहने पर श्रमसाध्य गतिविधियों से बचें

RELATED ARTICLES

6 mins ago | Union Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिन के गोवा दौरे पर, वेस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गृह मंत्रा...

35 mins ago | Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर आज शनिवार सुबह भी जारी है, जिससे ...

1 hour ago | Iran

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अमेरिका के टकराव को पूर्ण युद्ध के बजाय रुक-रुक कर होने ...