Print

गणतंत्र दिवस परेड : उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, जम्मू-कश्मीर राइफल्स सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का अवार्ड

76वें गणतंत्र दिवस परेड के सर्वश्रेष्ठ झांकी और मार्चिंग दल के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश की झांकी “महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास” के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। यह झांकी महाकुंभ मेले की भव्य परंपरा और विकास को दर्शाती है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित हुई थी जिसमें सांस्कृतिक झांकियों और अनुशासित मार्चिंग दलों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

मार्चिंग दलों में, जम्मू-कश्मीर राइफल्स को सशस्त्र बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया जबकि दिल्ली पुलिस मार्चिंग दल ने CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और अन्य सहायक बलों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में त्रिपुरा को उसकी “खर्ची पूजा : 14 देवताओं की आराधना” विषय पर आधारित झांकी के लिए दूसरा स्थान मिला जबकि आंध्र प्रदेश की “एटिकोप्पाका बोम्मालु: पर्यावरण के अनुकूल लकड़ी के खिलौने” थीम वाली झांकी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में जनजातीय मामलों के मंत्रालय की “जनजातीय गौरव वर्ष” थीम को चुना गया। इसके अलावा, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) और ‘जयति जय मम भारतम’ नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार दिया गया।

इस बार, MyGov पोर्टल पर 26 से 28 जनवरी 2025 तक एक ऑनलाइन मतदान भी कराया गया जिसमें नागरिकों ने लोकप्रिय पसंद श्रेणी (Popular Choice Category) के तहत अपने पसंदीदा मार्चिंग दल और झांकी को चुना। इस श्रेणी में, सिग्नल्स मार्चिंग दल को सशस्त्र बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और CRPF मार्चिंग दल को CAPF और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया। जनता की पसंद के अनुसार सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार गुजरात की “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” थीम को मिला, जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को “महिला और बच्चों की बहुआयामी यात्रा” थीम पर आधारित झांकी के लिए केंद्रीय मंत्रालयों में सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला। – (ANI)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...