RBI के डिप्टी गवर्नर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी. रविशंकर के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। आरबीआई ने जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। आरबीआई ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने टी. रविशंकर को 03 मई 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में फिर से नियुक्त किया है।

2021 में हुई थी नियुक्ति

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन मई, 2024 से रविशंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी थी। सरकार ने टी. रविशंकर को मई, 2021 में तीन साल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया था। वह, वर्ष 1990 में आरबीआई में शामिल हुए थे, उन्होंने बीते वर्षों के दौरान केंद्रीय बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया।

डिप्टी गवर्नर पद पर पदोन्नत होने से पहले थे रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक

डिप्टी गवर्नर के पद पर पदोन्नत होने से पहले वह रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। इसके अलावा उन्होंने सरकारी बॉन्ड बाजार और ऋण प्रबंधन के संबंध में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सलाहकार के रूप में भी 2005-11 तक काम किया है। रविशंकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमफिल की उपाधि हासिल की हुई है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

15 mins ago

G7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्यवाद

G7 समिट की आधिकारिक फैमिली फोटो के दौरान पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से बातचीत करते नजर आए। पीएम ...

55 mins ago

G7: फ्रांस में समिट के दौरान मोदी-ट्रंप की मुलाकात, 17 जून को होगी द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समि...

1 hour ago

फ्रांस पहुंचा UPI, केंदरीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में किया पेटेंट

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्र...