खुदरा महंगाई दर अप्रैल में मामूली गिरावट के साथ 4.83 फीसदी पर आई

अप्रैल में खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट आई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर 4.83 फीसदी पर आ गई है। इससे पिछले महीने मार्च में खुदरा महंगाई दर 4.85 फीसदी रही थी, जबकि अप्रैल, 2023 में यह 4.3 फीसदी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि अप्रैल महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर 4.83 फीसदी पर आ गई है। इससे पिछले महीने मार्च में खुदरा महंगाई दर 4.85 फीसदी रही थी, जबकि अप्रैल, 2023 में यह 4.3 फीसदी थी।

एनएसओ के मुताबिक रसोई में इस्तेमाल होने वाली कई वस्तुओं के दाम घटने से खुदरा महंगाई दर में यह गिरावट आई है। हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई मामूली बढ़ोतरी के साथ 8.70 फीसदी रही है, जबकि इससे पिछले महीने मार्च में यह 8.52 फीसदी के स्तर पर थी। आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों के लिए महंगाई दर 5.43 फीसदी और शहरी इलाकों के लिए 4.11 फीसदी रही।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 4.50 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

 

RELATED ARTICLES

13 mins ago | 'Mangal Milan' meeting

पीएम मोदी संग एनडीए सांसदों की मंगल मिलन बैठक, तिरंगा लहराकर दिया एकजुटता का संदेश

मंगलवार को संसद पुस्तकालय में आयोजित ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...

22 mins ago | and Ladakh

हिमाचल, उत्तरखंड, जम्मू और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात से तेज बारिश का दौर जारी है। खासकर जिला कांगड़ा में द...