मई में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93 फीसदी, खाद्य कीमतों में उछाल

सरकार द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में खुदरा महंगाई दर 3.93 फीसदी दर्ज की गई। अप्रैल 2026 में यह 3.48 फीसदी थी, यानी एक महीने में महंगाई में बढ़ोतरी देखी गई।

खाद्य महंगाई (CFPI) भी बढ़कर 4.78 फीसदी रही, जो अप्रैल में 4.20 फीसदी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 4.85 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 4.66 फीसदी दर्ज की गई।

ग्रामीण और शहरी महंगाई

ग्रामीण महंगाई दर: 4.25 फीसदी
शहरी महंगाई दर: 3.53 फीसदी
कुल राष्ट्रीय महंगाई दर: 3.93 फीसदी

किन चीजों में सबसे ज्यादा महंगाई?

मई 2026 में सबसे ज्यादा कीमतें इन वस्तुओं में बढ़ीं:

1. चांदी के आभूषण – 155.23 फीसदी
2. टमाटर – 48.43 फीसदी
3. सोना/हीरा/प्लैटिनम आभूषण – 40.93 फीसदी
4. अदरक – 32.49 फीसदी
5. किशमिश/मुनक्का – 21.97 फीसदी

किन चीजों के दाम घटे?

सबसे कम महंगाई या कीमतों में गिरावट इन वस्तुओं में रही:

1. आलू – -23.71 फीसदी
2. मटर – -11.47 फीसदी
3. मोटर कार और जीप – -7.19 फीसदी
4. जीरा – -4.59 फीसदी
5. मोटरसाइकिल और स्कूटर – -3.56 फीसदी

अलग-अलग सेक्टर में महंगाई

रेस्टोरेंट और होटल सेवाएं – 5.75 फीसदी
फूड एंड बेवरेज – 4.55 फीसदी
शिक्षा सेवाएं – 2.99 फीसदी
स्वास्थ्य सेवाएं – 1.49 फीसदी
ट्रांसपोर्ट – 1.75 फीसदी

किन राज्यों में महंगाई ज्यादा?

राज्यों में तेलंगाना सबसे ऊपर रहा, जहां महंगाई 6.15 फीसदी दर्ज की गई। इसके बाद तमिलनाडु (5.11%), पुडुचेरी (5.00%) और आंध्र प्रदेश (4.90%) शामिल हैं।

-(PIB)