प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज का आज सोमवार को वडोदरा में भव्य स्वागत किया गया। सोमवार सुबह दोनों नेता खुली जीप में सवार होकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए रोड शो में शामिल हुए। 

सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने पहुंचे

इसके पश्चात दोनों नेता संयुक्त रूप से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने पहुंचे। 

गरबा के साथ परंपरागत तरीकों से किया गया स्वागत 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरेली में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। पेड्रो सांचेज अपनी पत्नी बेगोना गोमेज के साथ देर रात वडोदरा पहुंचे थे। हवाईअड्डे पर गरबा के साथ उनका परंपरागत तरीकों से स्वागत किया गया। 

रोड शो में गूंजे मोदी…मोदी के नारे 

रोड शो में मोदी…मोदी के नारे लगाए। वडोदरा में हवाईअड्डा सर्किल से टाटा की फैक्टरी तक सड़क दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने सी-295 विमान संबंधी बैनर लहराकर दोनों नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...