13/05/24 | 12:30 pm | andrei belosau | Russia

Print

रूस : शोइगु की जगह आंद्रेई बेलोसाउ नए रक्षा मंत्री बनाए गए

रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सर्गेई शोइगु को देश के रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने उनकी जगह आंद्रेई बेलोसाउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया।

क्रेमलिन की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सर्गेई शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलोसाउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। दरअसल, राष्ट्रपति चाहते हैं कि 2012 से रक्षामंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे सर्गेई शोइगु निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद् के सचिव बनें और मिलिट्री-इंडस्ट्रीयल कॉम्प्लेक्स की जिम्मेदारी भी संभालें। जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव और देश के अनुभवी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने पद पर बने रहेंगे।

65 वर्षीय आंद्रेई बेलोसाउ रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं

उल्लेखनीय है कि 65 वर्षीय आंद्रेई बेलोसाउ पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे आर्थिक मुद्दों पर राष्ट्रपति पुतिन के सहायक, रूसी फेडरेशन के आर्थिक विकास मंत्री, रूसी सरकार के अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग के निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

जबकि 68 वर्षीय सर्गेई शोइगु को पुतिन का करीबी समझा जाता है। वे बिना किसी सैन्य अनुभव के 2012 से रक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। पेशे से सिविल इंजीनियर शोइगु को 1990 में आपातकालीन और आपदा राहत मंत्रालय का हेड चुना गया।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Australia

टोनी एबॉट ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- ‘उन्होंने खुद को सत्ता के घमंड से दूर रखा’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा ...

6 hours ago | Government of India

कतर से 700 भारतीयों की घर वापसी, रियाद के लिए भारतीय एयरलाइंस की उड़ानें शुरू

पश्चिम एशिया में जारी हालात के बीच भारत सरकार नागरिकों की सुरक्षित वापसी में लगी हुई है। कतर से ...