रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पत्रुशेव ने आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कृषि, खाद, खाद्य प्रसंस्करण और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के 23वें संस्करण में राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
भारत और रूस के बीच लंबे समय से मजबूत द्विपक्षीय संबंध रहे हैं, और इस मुलाकात ने दोनों देशों के बीच कृषि, उर्वरक आपूर्ति और खाद्य उद्योग में साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यह बैठक भारत-रूस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अहम माना जा रहा है।-(PIB)


