रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप- ‘भारत के आम चुनाव को बाधित करने का प्रयास’

रूस ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका का मकसद भारत के राजनीतिक हालात में गड़बड़ी पैदा करना है जिससे आम चुनाव बाधित किए जा सकें।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दी जानकारी

इस संबंध में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार वॉशिंगटन ने अभी तक पन्नू नामक किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों के शामिल होने का कोई सबूत पेश नहीं किया।

अमेरिका ने कई अन्य देशों पर धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का निराधार आरोप लगाया

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने कई अन्य देशों पर धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का निराधार आरोप लगाया। ये दिखाता है कि अमेरिका को भारतीय इतिहास के बारे में गलतफहमी है।

अमेरिका इस तरह के आरोपों से भारत को अस्थिर करने की कर रहा कोशिश

उन्होंने आगे कहा कि आम चुनाव के बीच इस तरह के आरोपों से अमेरिका भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने एक संप्रभु देश के रूप में भारत के प्रति कम सम्मान दिखाया है।

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Chandrasekhar Pemmasani

भारत और फिनलैंड के संबंधों में स्थायित्व का दौर: अलेक्जेंडर स्टब

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने रविवार को भारत का अपना राजकीय दौरा पूरा किया और ग्राम...

5 hours ago | gender equality

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: आधी आबादी की शक्ति, संघर्ष और बदलाव की कहानी

दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्...