जोहान्सबर्ग में एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से की मुलाकात, भारत-रूस सहयोग पर चर्चा

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और यूक्रेन संकट सहित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर खुशी हुई और उन्होंने रूस-भारत सहयोग की प्रगति को लेकर बातचीत की।

रूसी विदेश मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “रूस और भारत के विदेश मंत्रियों ने G20 मंत्री स्तरीय बैठक के दौरान मुलाकात की।” इससे पहले जयशंकर ने सिंगापुर और ब्राजील के विदेश मंत्रियों से भी अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक स्थिति पर चर्चा की। इस बातचीत को लेकर जयशंकर ने कहा, “सिंगापुर के विदेश मंत्री के साथ अच्छी चर्चा हुई। इस बार जोहान्सबर्ग में G20 बैठक के दौरान हमने वैश्विक स्थिति और आपसी सहयोग पर बात की।”

जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक इस बैठक में भारत की भागीदारी G20 देशों के साथ सहयोग को मजबूत करेगी और वैश्विक दक्षिण की आवाज को सशक्त बनाएगी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने 1 दिसंबर 2024 से नवंबर 2025 तक G20 की अध्यक्षता संभाली है और इस वर्ष की थीम “एकजुटता, समानता और स्थिरता” रखी गई है।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...