फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर एस. जयशंकर की शुभकामनाएं, कहा- रणनीतिक साझेदारी हो रही मजबूत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज सोमवार को फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट फ्रांस की सरकार और वहां की जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत और व्यापक होती जा रही है। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विदेश मंत्री @jnbarrot, फ्रांसीसी सरकार और फ्रांस की जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत और व्यापक हो रही है।”

गौरतलब है कि हर वर्ष 14 जुलाई को फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 14 जुलाई,1789 को फ्रांसीसी क्रांति में वहां की जनता ने बास्तील किले पर धावा बोलकर उसे ध्वस्त कर दिया, जो निरंकुश राजशाही का प्रतीक था। यह क्रांति ‘स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व’ जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार बना जो भारत और फ्रांस दोनों के संविधान की मूल भावना से भी जुड़ा है।

पिछले वर्ष 2023 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर पेरिस के चैंप्स-एलीसीस में आयोजित बास्तील डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। भारत और फ्रांस के बीच 25 वर्षों से रणनीतिक साझेदारी कायम है, जिसे 2023 में औपचारिक रूप से रजत जयंती के रूप में मनाया गया। यह साझेदारी रक्षा, सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और इंडो-पैसिफिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में मजबूत हुई है।

हाल के वर्षों में यह सहयोग और भी गहरा हुआ है, जिसमें समुद्री सुरक्षा, डिजिटलीकरण, साइबर सुरक्षा, एडवांस कंप्यूटिंग, आतंकवाद विरोध, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत विकास और अन्य कई क्षेत्र शामिल हो चुके हैं। भारत में फ्रांस के दूतावास के मुताबिक, यह रणनीतिक साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, बहुपक्षवाद में विश्वास, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान, मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक, अकादमिक और जन-जन के बीच के रिश्तों पर आधारित है। भारत और फ्रांस के ये घनिष्ठ संबंध न केवल द्विपक्षीय विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने की दिशा में भी एक मजबूत उदाहरण पेश करते हैं।-(ANI)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...