आरजी कर कांड: 13 दिनों में 100 घंटे से ज्यादा पूछताछ, 14वें दिन फिर से सीबीआई कार्यालय पहुंचे संदीप घोष

महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष से 13 दिनों में 100 घंटे से ज्यादा पूछताछ की है। गुरुवार को 14वें दिन संदीप घोष एक बार फिर सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। आज भी उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।

आईएमए ने डॉक्टर संदीप घोष को किया निलंबित

उधर, आईएमए ने डॉक्टर संदीप घोष को निलंबित कर दिया है लेकिन राज्य ने अभी भी उनके खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाया है।

5 अगस्त को आरजी कर कांड की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा

कलकत्ता हाई कोर्ट ने 15 अगस्त को आरजी कर कांड की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था। इसके बाद से पिछले 14 दिनों में संदीप घोष को 13 बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्हें लगभग 103 घंटे तक सीबीआई के सवालों का सामना करना पड़ा।

दो मामलों में संदीप घोष मुख्य आरोपित

महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के इस जघन्य मामले के अलावा सीबीआई को आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इन दोनों मामलों में संदीप घोष को मुख्य आरोपित बनाया गया है।

इस मामले से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही जांच एजेंसी

सीबीआई की लगातार पूछताछ के बीच इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में जल्द ही कोई महत्वपूर्ण खुलासा हो सकता है। जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है, ताकि सच्चाई को सामने लाया जा सके। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

29 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

52 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...