हरियाणा से संजय भाटिया राज्यसभा में करेंगे आवाज बुलंद

हरियाणा से राज्य सभा जाने वाले भाजपा नेता संजय भाटिया लंबे अरसे से भाजपा के संगठन में सक्रिय पदों पर रहे हैं। हरियाणा भाजपा में युवा मोर्चा से लेकर पार्टी के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए वर्तमान में संजय भाटिया पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनाव का काम देख रहे हैं।

ऐसे शुरू हुआ संजय भाटिया का राजनीतिक सफर

पानीपत में 29 जुलाई 1967 को जन्मे संजय भाटिया ने छात्र जीवन से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर संगठनात्मक कार्य शुरू किया। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 के दशक में हुई, जब वे 1987 में मंडल महासचिव बने और 1989 में मंडल अध्यक्ष का पद संभाला।

उनकी लोकप्रियता और संगठन में सक्रियता जबरदस्त

इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष और 1998 में राज्य महासचिव तक का सफर तय किया। 2001 में उन्हें नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया, जो उनकी लोकप्रियता और संगठन में सक्रियता का प्रमाण था।

स्वरोजगार को बढ़ावा देने में भी दिया अहम योगदान

भाजपा में वे मंडल अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक और किसान मोर्चा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जैसे पदों पर रहे। 2015 से 2021 तक वे भाजपा हरियाणा के राज्य महासचिव रहे और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के रूप में ग्रामीण विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में योगदान दिया।

सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि

उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि 2019 लोकसभा चुनाव में आई, जब वे पहली बार चुनाव लड़ते हुए करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर भारी बहुमत से विजयी हुए। 2024 में उन्होंने पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए सीट छोड़ी और संगठनात्मक ज़िम्मेदारियां निभाईं, जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका शामिल थी। हाल ही में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया और वह आज चुनाव जीतकर राज्य सभा में पहुंच गए हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

12 mins ago | Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

दिनेश शर्मा ने आज मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 14वें उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ...

25 mins ago | External Affairs Minister Jaishankar

ICWA की सिल्वर जुबली पर विदेश मंत्री जयशंकर बोले-भारत अब वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा विचार

नई द‍िल्‍ली के मंडी हाउस स्‍थित विवेक ऑडिटोरियम में मंगलवार को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के त...

56 mins ago | Accountable Governance

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस : जनभागीदारी, समावेशी विकास और जवाबदेह शासन की वैश्विक आवश्यकता

लोकतंत्र केवल सरकार चुनने की राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जन आकांक्षाओं, स्वतंत्रता, समानता ...