04/05/24 | 3:37 pm | heeramandi

Print

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ को सरहद पार भी हो रही तारीफ

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की इस समय हर जगह चर्चा हो रही है। वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके आठ एपिसोड दर्शकों के सामने आ चुके हैं। इंडस्ट्री के कई कलाकार इस वेब सीरीज की तारीफ कर रहे हैं। वेब सीरीज को न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान से भी सराहना मिल रही है।

संजय लीला भंसाली ने कहा पाकिस्तान से भी मिल रही तारींफे

संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि ‘मुझे पाकिस्तान से बहुत प्यार मिला। इस वेब सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह एक ऐसा टुकड़ा है जो किसी तरह हम सभी को एक साथ लाता है जब पूरा भारत एक था, अविभाजित था। ये लोग जितने अपने हैं उतने ही हमारे भी हैं। मुझे लगता है कि वे हम दोनों के हैं और दोनों देश इस शो के लिए बहुत प्यार दिखा रहे हैं।

संजय लीला भंसाली ने कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि हम सभी एक हैं, हम सभी कई चीजों से जुड़े हुए हैं। मुझे दोनों तरफ से प्यार मिल रहा है। मेरी वेब सीरीज में ऐसे किरदार हैं जो लोगों को जोड़ते हैं इसीलिए वे इन किरदारों के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा बहुत से लोगों को यह किरदार पसंद आता है, बहुत से लोगों को यह पसंद नहीं आता। मैं हमेशा उस प्यार को स्वीकार करना पसंद करता हूं जो वे मुझे देते हैं।’

इस वेबसीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा का दमदार अभिनय

वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के रेड-लाइट जिले हीरामंडी में तवायफों (वेश्याओं) के जीवन पर आधारित है। इस वेब सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, फरदीन खान सहित अन्य कलाकार हैं। इस वेब सीरीज के पहले सीजन का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर हुआ था।

RELATED ARTICLES

15/04/26 | 11:38 am | Achappa's Album

एनएफडीसी की मलयालम फीचर फिल्म ‘अचप्पाज़ एल्बम’ 24 अप्रैल को देशभर में होगी रिलीज

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) अपनी नवीनतम म...

12/04/26 | 2:59 pm | Asha Bhosle Death News

आशा भोसले का निधन: धुनें बोझिल, खामोशी में गूंजते रहेंगे उनके सुर

आशा भोसले के निधन ने हिंदी सिनेमा को गहरे शोक में डुबो दिया है। स्वर-साम्राज्ञी ने मुंबई के ब्री...

01/04/26 | 4:44 pm | DCDFC

भारत को ग्लोबल कंटेंट हब बनाने की तैयारी

केंद्र सरकार देश में फिल्म उद्योग को मजबूत बनाने के लिए कई पहल कर रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्...