सरस आजीविका मेला 2024: वोकल फॉर लोकल के साथ हस्तकारों-शिल्पकारों के उत्पादों का मेला

43वें विश्व व्यापार मेले में एक बार फिर परंपरा, क्राफ्ट, कला एवं संस्कृति से सराबोर सरस आजीविका मेला 2024 का आयोजन किया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा समर्थित सरस आजीविका मेला 2024 के मंडप का उद्घाटन आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने किया।

अलग-अलग राज्यों से आईं सेल्फ हेल्फ ग्रुप की महिलाएं

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह और मंत्रालय के गणमान्य लोग व अधिकारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी विभिन्न राज्यों से आई हुईं सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के स्टॉलों पर जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया। इस दौरान लोगों ने इन स्टॉलों से खरीदारी भी की। लोगों ने ग्रामीण कलाओं की सराहना की।

क्या है सरस आजीविका मेला
ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेला 2024 में ग्रामीण भारत की शिल्पकलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में 31 राज्यों की 300 से अधिक महिला शिल्प कलाकार, 150 से अधिक स्टॉलों पर अपनी-अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शनी का प्रदर्शन व बिक्री कर रही हैं।

कैसे पहुंचे सरस आजीविका मेला
सरस आजीविका मेला भारत मंडपम के हॉल नंबर– 9 और 10 में लगाया गया है। सरस आजीविका मेला के दौरान देश भर के 31 राज्यों के हजारों उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह एक अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि हमारे देश के हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को अपने रोजगार शुरू करने का मौका मिल सके। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गये आत्मनिर्भर भारत का संकल्प व “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा प्रदान करना भी है। साथ ही प्रधानमंत्री के ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सपना भी साकार हो सके।

मेले में लखपति दीदियों पर फोकस
सरस को इस बार लखपति दीदियों पर फोकस किया गया है। यही कारण है कि सरस को पांच जोन में लखपति दीदियों के राज्यों के हिसाब से बांटा गया है। इसके अन्तर्गत लखपति दीदी जोन एक में नार्थ-ईस्ट के राज्य हैं। जोन दो में साउथ इंडियन स्टेट हैं। इसके साथ ही जोन तीन में उत्तर भारतीय राज्य हैं। जोन चार में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्य हैं। साथ ही जोन पांच में बिहार, झारखंड समेत पूर्वांचल व अन्य राज्य हैं।

RELATED ARTICLES

57 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...